फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात को जन्मे कन्हाईं, चहुं ओर गूंजी बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

रिमझिम बारिश के बीच रविवार रात को जैसे ही घड़ी की सुइयों ने 12 बजाए, चारो ओर घंटे-घड़ियाल और कृष्ण भगवान के जयघोषों के साथ कान्हा जी ने जन्म लिया। घरों के अलावा मंदिरों में धूमधाम से त्योहार मनाया गया। मंदिर परिसर श्रृद्धालुओं से खचाखच भरे हुए थे। कन्हैया के जन्म की खुशी में श्रद्धालुओं ने उपवास रखा और रात को जन्मोत्सव मनाया। श्रद्धालुओं ने नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, हे ब्रज में आनंद भयो जय यशोदा लाल की के भजन के साथ लड्डू गोपाल को झूला झुलाया।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से ही मंदिरों में भगवान के जन्मोत्सव की तैयारियां की जा रही थीं। भगवान की पोशाक बदलने के अलावा मंदिर में वंदनवार, झांकियां सजाने का कार्य किया गया। रंग-बिरंगी लाइट की झालरों, फूल-पत्तियों की लहड़ियों से सजाया गया। पूजा घरों को भी श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ सजाया। शाम को पूजा करने के बाद वह मंदिर में पहुंचे और सुंदर-सुंदर मनमोहक झांकियों और रासलीलाओं का आनंद लिया। मंदिरों में भगवान लड्डू गोपाल का अभिषेक, भजन संध्या के आयोजन हुए। कई मंदिरों में दही हांडी की मटकी फोड़ी गई। शाम से ही सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। लंबी-लंबी लाइनों में लगकर भगवान के दर्शन किए। रात 12 बजते ही कान्हा को भोग लगाया गया। मंदिर परिसर में बच्चों के खेलने के लिए झूला आदि का प्रबंध किया गया था। मंदिरों के बाहर बच्चों के खिलौनों की दुकानें लगी थीं। बच्चे और बड़े सभी ने चाट-पकौड़ी का आनंद लिया। सभी ने भगवान के लिए फूल-मालाएं, फल, भगवान की पोशाक आदि की खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें