मुरादाबाद।
मुरादाबाद रेल मंडल के मीरानपुर कटरा में सत्याग्रह एक्सप्रेस के एसी की बेल्ट ट्रैक से टकरा गई। आवाज होने पर चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रुक दी। बेल्ट ठीक करने के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई। चालक ने इस मामले की जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी है। गुरुवार को सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन रक्सौल से दिल्ली जा रही थी। सुबह छह बजे ट्रेन मीनारपुर कटरा से गुजर रही थी। इसी दौरान एसी की बेल्ट खुलकर ट्रैक से टकराने लगी। जिससे तेज आवाज आई। इसके बाद चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी।