फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ग्रामीण अंचल में भी ई पॉश मशीन से होगा राशन वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। देहात इलाके में राशन वितरण में गड़बड़ी होने और राशन के खाद्यान्न की कालाबाजारी होने की शिकायतों पर अंकुश लगने जा रहा है। प्रदेश शासन के निर्देश पर अब आपूर्ति विभाग ने ग्रामीण अंचल में भी ई पॉश मशीन के जरिए राशन की दुकान से खाद्यान्न वितरण कराने की तैयारी कर ली है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार की दोपहर स्थानीय तहसील के अधिवक्ता हॉल में बिलारी तहसील के देहात में रहने वाले सभी राशन कोटेदारों की बैठक बुलाई गई।
विज्ञापन

बैठक में मंडल कोआर्डिनेटर मंदीप कश्यप और बिलारी तहसील के आपूर्ति निरीक्षक राजेश कुमार ने सभी कोटेदारों को ई पॉश मशीन संचालन करने का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान बताया गया कि राशन की दुकान पर आने वाले कार्डधारक को मशीन पर अपना अंगूठा लगाना होगा उसके बाद ही उसे राशन का खाद्यान्न मिल सकेगा। आपूर्ति विभाग ने आगामी सितंबर माह से यह योजना शुरू कराने की तैयारी कर ली है। कई राशन कोटेदारों ने ई पॉश मशीनों के अक्सर खराब होने जैसी समस्याएं भी अधिकारियों के सामने रखीं। कोटेदारों की सभी समस्याओं का आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने समाधान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें