कांठ। 23 वीं वाहिनी पीएसी के तत्वाधान में पीएसी पश्चिमी जोन 22 अंतर वाहिनी एलर्म एफिसियेंसी रेस एवं शूटिंग प्रतियोगिता 2018 के चौथे दिनरिवाल्वर, पिस्टल और कार्बाइन शूटिंग प्रतियोगिता कराई गई। रिवाल्वर और पिस्टल शूटिंग में सर्वाधिक अंक पाकर नौंवीं वाहिनी विजेयता रही है।
बृहस्पतिवार को आयोजित इकराई गई रिवाल्वर, पिस्टल शूटिंग स्पर्धा में नौंवीं वाहनी पीएसी मुरादाबाद सर्वाधिक 362 अंक प्राप्तकर विजेयता रही। वहीं 23 वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद 313 अंक प्राप्तकर उपविजेयता रही। रिवाल्वर पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में नौवीं वाहिनी विजेंद्र सिंह राणा ने सर्वाधिक 196 अंक पाकर सर्वोच्च लक्ष्य भेदक का खिताब प्राप्त किया। कार्बाइन शूटिंग प्रतियोगिता में मेजबान 23 वीं वाहिनी पीएसी ने सर्वाधिक 317 अंक प्राप्तकर विजेयता होने का गौरव प्राप्त किया। वहीं आठवीं वाहिनी पीएसी बरेली ने 261 अंक प्राप्त कर उपविजेजयता होने का गौरव प्राप्त किया। कार्बाइन शूटिंग में 23 वीं वाहिनी के संजय यादव ने 180 अंक प्राप्तकर सर्वोच्च लक्ष्य भेदक का खिताब प्राप्त किया। शुक्रवार को एयर रायफल और पिस्टल प्रतियोगिता संपन्न कराई जाएगी। शाम को वाहिनी मुख्यालय पर प्रतियोगिता का समापन समारोह होगा।
बृहस्पतिवार को प्रतियोगिताओं के दौरान राजपाल सिंह सहायक सेनानायक 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद एवं चूड़मणि जोशी शिविरपाल 38वीं वाहिनी, सदाकत अली, महेशराम आर्या जनपद जे0पी0नगर, भगवान सिंह पटवाल , सुशील चंद्रा, कृपाल सिंह, हरेंद्र सिंह, सराफत उल्ला खां, दारा सिंह, महेशराम आर्य, जागेंद्रसिंह, योगेशचंद पंत, लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद रहे।