मुरादाबाद।
शुक्रवार वार को बारिश से रेल पटरियों पर पानी भर जाने की वजह से रेल संचालन ठप हो गया। जिससे कई ट्रेनें बीच में ही फंस गई। ट्रैक से पानी उतर जाने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। शुक्रवार सुबह ग्यारह बजे से एक बजे के बीच बारिश हुई। जिसकी वजह से शाहजहांपुर से आलमबाग के बीच रेल पटरियों पर जगह-जगह पानी भर गया। जिससे सिग्नल भी फेल हो गया। जिस कारण कुंभ एक्सप्रेस ट्रेन तीस मिनट तक शाहजहांपुर में खड़ी रही। इसके अलावा एक मालगाड़ी बीस मिनट रोजा रेलवे स्टेशन पर रोकी गई। ट्रैक से पानी कम होने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो सक ा।