बिलारी। नगर में स्टेशन रोड स्थित शंकर सहाय हर सहाय कन्या इंटर कालेज में सोमवार की सुबह हुई गोष्ठी में कोतवाली बिलारी से आईं महिला दारोगा चंद्रवती द्वारा एंटीरोमियो दल के गठन की जानकारी दी गई। गोष्ठी में दारोगा ने एंटी रोमियो दल का महत्व बताया और यह भी बताया कि पुलिस द्वारा गठित दल में शामिल पुलिस कर्मियों का लाभ छात्राओं को कैसे मिलेगा। इस दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा संबंधी नए कानून, महिला हेल्पलाइन और 100 नंबर डायल सेवा पुलिस की मदद लेने के बारे में भी जानकारी दी। गोष्ठी आयोजन में कालेज प्रधानाचार्या और अन्य शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा।