फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के पास सो रहे ग्रामीण को चाकू मारकर घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। स्थानीय कोतवाली के दक्षिणी सीमांत चिड़िया भवन गांव में सोमवार की तड़के घर के पास सो रहे एक ग्रामीण को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। चिड़िया भवन गांव निवासी करन सिंह अपने घर के निकट ही रास्ते के किनारे कुएं के पास चारपाई पर सो रहा था। तड़के लगभग चार बजे अज्ञात लोगों ने उस पर चाकू से हमला बोलकर घायल कर दिया। चीखते हुए करन सिंह घर पहुंचा तब परिजनों को घटना का पता चला। घायल करन सिंह को लेकर परिजन कोतवाली आए और उपचार कराने सरकारी अस्पताल ले गए। इस संबंध में करन सिंह के बेटे पप्पू ने अज्ञात के खिलाफ अपने पिता को हमला बोलकर घायल करने की रिपोर्ट लिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें