फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलारी से 60 सदस्यीय भक्तों का दल अमरनाथ रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। जय बाबा अमरनाथ सेवा समिति बिलारी के तत्वावधान में रविवार शाम को बिलारी नगर से 60 सदस्यीय भक्तों का दल अमरनाथ यात्रा को रवाना हो गया। नगर में पुराना डाकखाना रोड के निकट शाम के समय 30 महिला और 30 पुरुष भक्त इकट्ठा हुए और यहां से विशेष वाहन में बैठकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए। भक्तों का यह जत्था सोमवार की सुबह दिल्ली से हवाई जहाज से श्रीनगर पहुंचेगा और पहलगांव से हेलीकॉप्टर में बैठकर अमरनाथ पहुंचेगा। पांच जुलाई की शाम को भक्तों का यह दल श्रीनगर से हवाई जहाज से वापस दिल्ली आएगा। अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले सभी भक्तों ने जयकारे भी लगाए। यात्रा पर जाने वालों में ब्रजवासी लाल हलवाई परिवार, रैली परिवार, हकीम जी परिवार आदि के सदस्य मुख्य रूप से शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें