ठाकुरद्वारा। थाना डिलारी के गांव रेहटा माफी निवासी युवक संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गया। उसे काशीपुर के चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। गांव का युवक रवि आग से संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गया। उसका इलाज पहले गांव में कराया गया। लेकिन हालत में सुधार न होने पर उसे काशीपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।