फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु चोरी का विरोध करने पर किसान को मारी गोली, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मूंढापांडे थानाक्षेत्र में घर के अंदर से पशु चोरी का विरोध करने पर एक किसान को गोली मार दी गई। किसान के पैर में छर्रे लगे, आरोपी मौके से भाग गए। आरोपियों में से एक की पहचान किसान ने कर ली है, जबकि दूसरा अज्ञात है। आरोपियों के खिलाफ मूंढापांडे थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

बरबाला खास गांव में रहने वाले खुशनूद किसान हैं। उन्होंने बताया कि घटना शनिवार देर रात की है। वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घर में सो रहे थे। दो युवक दीवार फांदकर उनके घर में घुस गए। आरोपियों ने घर में बंधे पशु को चोरी करने की कोशिश की। इस दौरान ही खुशनूद की नींद खुल गई। उन्होंने चोरी का विरोध जताने के लिए शोर मचाया तो आरोपियाें ने उन पर गोली चला दी। किसान के पैर में छर्रे लगे है, वह जानलेवा हमले में बाल-बाल बचा। पत्नी और बच्चे दहशत में आ गए, आरोपी मौके से भाग निकले। इनमें से एक की पहचान खुशनूद ने कर ली है, वह पास के गांव खाईबेड़ा का रहने वाला शहजाद है। रविवार को मामले की शिकायत पुलिस से की गई। एसएचओ मूंढापांडे सारिक खान ने बताया कि शहजाद के खिलाफ नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपी शहजाद पूर्व में भी पशु चोरी की वारदात में जेल जा चुका है, हाल ही में वह जेल से छूटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें