साल के आखिरी दिन जिले में बुजुर्ग समेत सात और कोरोना संक्रमित मिले। ट्रूनेट मशीन की जांच में तीन, आरटीपीसीआर और एंटीजन टेस्ट में दो-दो पॉजिटिव केस पाए गए। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या अब 11674 हो गई है, जबकि एक्टिव केस 264 है।
वर्ष 2020 में मार्च महीने में शुरू हुआ कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला साल के आखिरी दिन में जारी रहा। उतार चढ़ाव के बीच सैंपलों की जांच बढ़ती गई तो मरीजों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी होती गई। गुरुवार को सात नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इसमें 77 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं। वहीं जिले में अलग-अलग स्थानों पर 1139 लोगों की एंटीजन टेस्ट की गई। इसमें सिर्फ दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। स्वस्थ होेने पर छह मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया।