फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीम पर हमला, सात आरोपी गिरफ्तार 

Thu, 07 Dec 2017 02:23 AM IST
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुल‌िस पर हमले में सात ग‌िरफ्तार - फोटो : demo image
विज्ञापन
सिविल लाइन की आदर्श कालोनी में दो पक्षों के बीच झगड़े के मामले में जांच करने के लिए पहुंचे दरोगा सहित तीन पुलिसकर्मियाें पर मंगलवार रात हमला कर दिया गया। पथराव किया गया, गाड़ी तोड़ दी गई। इस मामले में पुलिस ने तीन नामजद सहित 26 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सात को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


आरोपियों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं, जिनका चालान कर दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम दबिश दे रही है। एसएचओ सिविल लाइन अजीत सिंह ने बताया कि आदर्श कालोनी में एक युवती पर छींटाकशी के बाद दो पक्षों के बीच मंगलवार दोपहर को झगड़ा हो गया था। इस मामले में दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत की थी। एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच दरोगा राजेंद्र सिंह को दी गई थी।

मंगलवार रात को दोबारा दोनों पक्षों के बीच कहासुनी की शिकायत मिली तो दरोगा राजेंद्र सिंह जांच के लिए पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान दोनों पक्ष पुलिस टीम पर हमलावर हो गए। आरोपियों में महिलाएं भी शामिल थीं। पुलिस पर  ईट-पत्थर से हमला किया गया, सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़ की कोशिश की गई। मामले की सूचना पुलिसकर्मियों ने कंट्रोल रूम में दी तो फोर्स मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन


इस मामले में आरोपी मख्खनलाल, अनिकेत, शुभम के खिलाफ नामजद और 23 अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला, 7 क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी विनय कुमार, दिनेश, अनुज, हरेंद्र, रीना, बरखा और कंचन को गिरफ्तार किया है। एसएचओ का कहना है कि अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनको भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें