फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्के फुल्के हंगामों के बीच 68 फीसदी मतदान

Wed, 14 Oct 2015 07:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को मुरादाबाद और छजलैट में पोलिंग कराया गया। अगर हल्के फुल्के हंगामों को छोड़ दिया जाए तो मतदान शांति पूर्ण रहा। पाकबड़ा में वोटर लिस्ट में नाम न होने से गुस्साई महिला ने बैलेट पेपर फाड़ दिए थे। वोटर लिस्ट की गड़बड़ियां तो अधिकांश केंद्रों पर गूंजी। कुछ जगह पोलिंग भी लेट से शुरू हो पाया था।
विज्ञापन




अचानक बदले गए बूथों से खफा ग्रामीणों ने कई जगह प्रदर्शन किया। मुरादाबाद विकास खंड क्षेत्र में 205 और छजलैट ब्लाक में 243 मतदान केंद्रों पर पोलिंग कराया गया। हालांकि सुबह के वक्त तो वोटिंग की रफ्तार सुस्त ही रही लेकिन जैसे जैसे दिन चढ़ता गया मतदान प्रतिशत भी उसी तरह से रफ्तार पकड़ने लगा था।



कुछ मतदान केंद्रों पर जरूर छुटपुट घटनाएं भी हुईं। पाकबड़ा के आदर्श जूनियर हाईस्कूल में बने बूथ पर एक महिला ने मतपत्र फाड़ दिए थे। वोटर लिस्ट में नाम न होने पर वह आपा खो बैठी। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया था। छजलैट ब्लाक के चेतरामपुर गांव में बूथ बदले जाने से खफा ग्रामीणों ने ढाई घंटे तक पोलिंग नहीं किया।
विज्ञापन




नया गांव में मतपत्र कम पड़ गए थे जिससे एक घंटा पोलिंग रुका रहा। वोटर लिस्ट की गड़बड़ियों को लेकर तो अधिकांश केंद्रों पर हंगामा हुआ था। कुछ सेंटरों पर जमा भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ीं। जिलाधिकारी जहेर बिन सगीर ने बताया कि दोनों ब्लाक में मतदान प्रतिशत 68.18 फीसदी रहा। छजलैट में 71.91 फीसदी वोटिंग हुई जबकि मुरादाबाद में 63.71 फीसदी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें