ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। मोहल्ला धोबियान निवासी मेहंदी हसन ने मोहल्ला छहराया निवासी दो भाइयों पर जरूरत बताकर 65 हजार रुपये लेकर हड़पने और वापस मांगने पर पीटने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि करीब तीन साल पहले मोहल्ला छहराया निवासी दो भाइयों ने जरूरत बताकर उससे 65 हजार रुपये उधार लिए थे और दो-तीन माह में वापस करने का वादा किया था। काफी समय बीतने के बाद भी उन्होंने रुपये नहीं लौटाए तो वह सोमवार को मोहल्ले की एक महिला के साथ उनके घर पहुंचा और रुपये वापस मांगे। इस पर दोनों भाई भड़क गए और लात-घूंसों से उसे पीटा। साथ ही दोबारा रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है। संवाद