फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दूसरे जनपदों में स्थानांतरित होंगे 65 शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग में अंतरजनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण प्रक्रिया के तहत मुरादाबाद से 65 शिक्षक दूसरे जनपदों में जाएंगे। जोड़े वाले इतने ही शिक्षक दूसरे जनपदों से मुरादाबाद आएंगे। बीएसए ने सभी बीईओ को शिक्षकों को कार्यमुक्त करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में अंत:जनपदीय और अंतरजनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण प्रक्रिया चल रही है। अंतरजनपदीय प्रक्रिया के तहत मुरादाबाद जनपद से 474 शिक्षकों ने आवेदन किया था। इसमें से 65 शिक्षकों के जोड़े बन गए। सबसे ज्यादा जोड़े रामपुर, अमरोहा, संभल और बिजनौर के शिक्षकों के साथ बने हैं। बीएसए विमलेश कुमार ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वह शिक्षकों को निर्देशित करें कि शिक्षक अपने विद्यालय एवं विकास खंड से कार्यमुक्त होते हुए अपने अभिलेख चार जून तक उनके कार्यालय में उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। कार्यमुक्ति के लिए संबंधित शिक्षक-शिक्षिका द्वारा तीन पत्रावली तैयार की जाएंगी। एक पत्रावली विद्यालय पर, एक पत्रावली बीईओ कार्यालय पर सुरक्षित रखी जाएगी। एक पत्रावली बीएसए कार्यालय पर उपलब्ध करवाई जाएगी।

अंत:जनपदीय में शुरू हुए जोड़े बनाने की प्रक्रिया
परिषदीय स्कूलों में आपसी सहमति से जिले के अंदर पारस्परिक तबादले के लिए जिले के 618 शिक्षकों ने आवेदन किया है। बृहस्पतिवार से छह जून तक जोड़े बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अंत:जनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया के तहत ग्रामीण सेवा संवर्ग से ग्रामीण में और नगरीय सेवा संवर्ग से नगर में समायोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें