फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कांठ नगर में पकड़े गए 65 उत्पाती बंदर

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। नगर क्षेत्र में लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहे उत्पाती बंदरों को पकड़वाने के लिए आखिरकार नगर पंचायत प्रशासन ने अभियान शुरू करा ही दिया। पहले दिन मथुरा का टीम द्वारा 65 बंदरों को पकड़ा गया।
विज्ञापन


कांठ नगर में उत्पाती बंदरों का आतंक दिन पर दिन बढ़ रहा है। इनके काटने और हमले से घायल लोग प्रतिदिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ में एंटी रैबीज वैक्सीन की डोज लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं। लगातार बढ़ रही शिकायतों को देखते हुए 16 दिसंबर 2025 को नगर पंचायत प्रशासन कांठ ने बंदरों को पकड़ने के लिए टेंडर जारी किया था। नगर पंचायत अध्यक्ष इकबाल आलम ने मथुरा की बंदर पकड़ने वाले एक टीम से संपर्क किया और अभियान चलाकर बंदरों को पकड़ने के लिए कहा था। पहले दिन नगर पंचायत कार्यालय कांठ में टीम ने अभियान चलाकर 65 बंदरों को पकड़ा है। अधिशासी अधिकारी रामेश्वर दयाल ने टीम से पकड़े गए बंदरों को नगर क्षेत्र से दूर छोड़ने के लिए भी कहा। उन्होंने बताया कि बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें