फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सरदार भगत सिंह जयंती पर रक्तदान कर 64 बने महादानी

Tue, 29 Sep 2026 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सोमवार को शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जन्म जयंती पर कांठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव अभिनय चौधरी के नेतृत्व में रक्तदान कैंप आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र के 64 लोग ने दूसरों का जीवन बचाने के लिए रक्तदान कर महादानी बने। रक्तदाताओं को जिला ब्लड बैंक से आई टीम ने प्रमाण-पत्र दिए। कैंप में अभिनय चौधरी ने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्त की एक यूनिट जरूरतमंद की जान बचाने में सहायक हो सकती है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में विभिन्न समुदायों की भागीदारी ने सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया। रालोद के जिला उपाध्यक्ष सुधीर बिश्नोई, नगराध्यक्ष सौरभ बिश्नोई, किसान सभा के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र सिरोही, केवल सैनी, हाजी तौहीद, देवेंद्र सिंह, आदिल अंसारी, शाकिब चौधरी, अय्यूब चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें