फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीग से चमकेगा खिलाड़ियों का भविष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। देश में खेल को बढ़ावा देने के लिए लीग के आयोजन का चलन बढ़ गया है। क्रिकेट और कबड्डी की लोकप्रियता में भी इजाफा हुआ है। इससे खिलाड़ियों के खेल में भी विकास हो रहा है। अब इसी तर्ज पर प्रीमियर हैंडबाल लीग का आयोजन किया जाएगा। क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि कड़ी प्रतिस्पर्धा को देखते हुए खिलाड़ियों की तैयारी करवाई जाएगी।
विज्ञापन

हैंडबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से वर्ष के अंत तक लीग कराने की योजना है। देश में यह पहली आधिकारिक हैंडबाल लीग होगी। लीग की टैग लाइन हाई आन जोश है। हैंडबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव आनंदेश्वर पांडेय ने बताया कि बालीवाल, बैंडमिंटन सुपरलीग की तर्ज पर आयोजन होगा। पहले सीजन में छह टीमें होंगी। एक टीम यूपी की भी होगी। विदेशी खिलाड़ी भी खेलेंगे। एक टीम में 16 खिलाड़ी होंगे, जिसमें से दो विदेशी होंगे। सात खेलने वाले खिलाड़ी होंगे। भारतीय खिलाड़ियों को 75 हजार रुपये से दो लाख रुपये और विदेशी खिलाड़ियों को दो लाख से पांच लाख रुपये दिए जाएंगे। दूसरे साल से खिलाड़ियों की नीलामी भी होगी। खिलाड़ियों का चयन राज्य और राष्ट्रीय स्तर के प्रदर्शन और ट्रायल के आधार पर किया जाएगा। पहला चरण सितंबर से नवंबर के बीच में होगा। जयपुर, हैदराबाद, बैंगलोर में से किसी एक जगह आयोजन किया जाएगा। क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने बताया कि लीग होने से खिलाड़ियों को आर्थिक फायदा होगा। सीनियर, जूनियर और सब-जूनियर राष्ट्रीय पदक विजेता टीम में शहर के भी दो-तीन खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें