फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी कार्यक्रम में मुरादाबाद पहुंचे चुनाव आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। देश के चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा शनिवार को एक निजी कार्यक्रम में मुरादाबाद पहुंचे। चुनाव आयुक्त के शहर में पहुंचने से पुलिस - प्रशासनिक अफसरों में खलबली मची रही। एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी का कहना है कि निजी कार्यक्रम होने की वजह से चुनाव आयुक्त के निर्देश पर उनके दौरे को गोपनीय रखा गया था। शनिवार सुबह मुरादाबाद पहुंचे चुनाव आयुक्त रविवार को दिल्ली लौटेंगे।
विज्ञापन

शनिवार सुबह अचानक दिल्ली से चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा के मुरादाबाद कूच का सिक्योरिटी अलर्ट जारी हुआ तो अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सुबह करीब दस बजे चुनाव आयुक्त के शहर पहुंचते ही अफसरों के हाथ - पांव फूल गए। प्रोटोकॉल के तहत कमिश्नर यशवंत राव, आईजी रमित शर्मा, डीएम राकेश कुमार और एसएसपी जे रविंदर गौड समेत तमाम वरिष्ठ पुलिस - प्रशासनिक अफसर उनकी अगवानी के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें