मुरादाबाद।
मुरादाबाद रेल मंडल के गढ़ मुक्तेश्वर और सिंभावली के बीच शुक्रवार दोपहर सवा बारह बजे से एक बजकर बीस मिनट तक टेलीफोन सेवा ठप हो गई। जिससे ट्रेनों का संचालन रुक गया। काशी विश्व नाथ एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेन बीच में ही रुकी रही। रेलवे टीम मौके पर पहुंची और टेलीफोन सेवा चालू की। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। ब्यूरो