फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरी पारदर्शिता से तैयार हों मतदाता सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को निर्देेश दिए कि मतदाता सूचियों को तैयार करते समय पूरी पारदर्शिता बरती जाए। इसके लिए निर्वाचक नामावलियों के काम में लगे कर्मचारियों की निगरानी की जाए। निचले स्तर पर अधिकारी गहराई से समीक्षा करें और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न होने दें।
विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी जिला निर्वाचन अधिकारी फार्म -6 एवं फार्म -7 के डिस्पोजल 22 दिसंबर तक पूरे करा लें। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन पर सूची पूरी तरह शुद्ध हो, इसलिए अधिकारी पूरी पारदर्शिता के साथ समय से प्रक्रियाएं पूरी करें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को लेकर लोगों की जो भी शंकाएं हैं उन्हें हर हाल में दूर किया जाना है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया कि आयोग ने जो भी सूचनाएं मांगी हैं उन्हें हर हाल में समय से उपलब्ध करा दिया जाए। वीडियो कांफ्रेंसिंग में डीएम राकेश कुमार सिंह, सीडीओ डा. मृदुल चौधरी, एडीएम प्रशासन लक्ष्मी शंकर सिंह, नगर मजिस्ट्रेट नरेंद्र बहादुर सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें