फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में दाखिला कराया और भूल गए प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुरादाबाद जिले में आउट आफ स्कूल बच्चों का विशेष प्रशिक्षण अभी तक शुरू नहीं हो सका है। स्कूलों में बच्चों के नामांकन की महज खानापूर्ति हुई है। बीएसए कार्यालय स्तर पर मानदेय पर शिक्षकों की तैनाती प्रक्रिया नहीं होने से शासन से अवमुक्त धनराशि की एक पाई भी खर्च नहीं हुई है। निदेशालय ने इस मामले में जल्द प्रशिक्षण शुरू कराए जाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सर्व शिक्षा अभियान के तहत छह से 14 साल की उम्र के आउट आफ स्कूल बच्चों को चिह्नित कर सरकारी स्कूलों में दाखिला कराया जाता है। मुरादाबाद जिले में 231 आउट आफ स्कूल बच्चे चिह्नित हुए। इनमें विकलांगों को छोड़कर बाकी बच्चों का नजदीकी स्कूलों में नामांकन हो गया। अधिकतर बच्चों को अक्षर ज्ञान तक नहीं है। स्कूलों में पहले से ही शिक्षकों का संकट है। आउट आफ स्कूल बच्चों को पढ़ाने में शिक्षकों को काफी परेशानी होती है, जिससे शिक्षक उनकी तरफ ध्यान नहीं दे पाते हैं। ऐसे बच्चों को विशेष प्रशिक्षण देने की व्यवस्था है। इसके लिए सेवानिवृत्त शिक्षकों की तैनाती की जाती है। सेवानिवृत्त शिक्षक बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता सुधारी जा सके। विशेष प्रशिक्षण लिए मुरादाबाद जिले को 1144125 रुपये की धनराशि अवमुक्त हुई है। धनराशि में एक रुपया भी खर्च नहीं हुआ है। राज्य परियोजना निदेशक ने कहा कि जिले में विशेष प्रशिक्षण के लिए मानदेय पर तत्काल शिक्षकों की तैनाती की जाए। बच्चों की शिक्षण सामग्री खरीदी जाए और व्यय धनराशि की पोर्टल से जानकारी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें