फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर के सपा विधायक ने बिलारी में की कार्यकर्ता सम्मेलन की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। गाजीपुर जनपद के सपा विधायक सुभाष पासी ने सपा कैंप कार्यालय एमआई हाउस पर स्थानीय सपा विधायक और सपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी तीन अक्तूबर को बिलारी में होने जा रहे सपा के कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की। विधायक सुभाष पासी ने कहा कि विधानसभा स्तर पर होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलनों में प्रत्येक पोलिंग बूथ से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को बुलाकर पार्टी की नीतियां बताई जाएं। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं से आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में भी जुटने का आह्वान किया। बैठक में बिलारी के सपा विधायक मोहम्मद फहीम ने कहा कि तीन अक्टूबर की सुबह को अनिल फार्म हाउस बिलारी में होने जा रहे सपा के कार्यकर्ता सम्मेलन के मुख्य अतिथि स्वार विस क्षेत्र के सपा विधायक अब्दुल्ला आजम होंगे। बैठक की अध्यक्षता सपा नगर अध्यक्ष मोहम्मद यासीन अंसारी और संचालन विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद हसन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें