फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयदशमी तक राममंदिर के लिए कानून बनाए भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद ने भाजपा पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए विजयदशमी तक संसद में राम मंदिर के लिए कानून बनाने की मांग की है। परिषद ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के राज्यसभा में बहुमत नहीं होने के बयान की कड़ी आलोचना की है। परिषद ने कहा है कि तीन तलाक, जीएसटी, एससी/एसटी कानून समेत तमाम कानूनों को संसद में पास करा चुकी भाजपा सिर्फ राममंदिर के मुद्दे पर राज्यसभा में अल्पमत का रोना क्यों रो रही है।
लाजपत नगर रामलीला मैदान में हुई अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद की बैठक में क्षेत्र मंत्री मनोज व्यास ने कहा कि देश के भीतर राम मंदिर निर्माण के लिए माहौल बन चुका है। उन्होंने कहा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का यह बयान की राज्यसभा में बहुमत होता तो भाजपा राममंदिर निर्माण का कानून बनाती, निंदनीय है। बाकी सभी कानूनों को आसानी से संसद से पास करा रही भाजपा इस मुद्दे पर सिर्फ राजनीति कर रही है। उन्हाेंने कहा कि सरकार विजयदशमी तक संसद में राम मंदिर के लिए कानून बनाए। यदि सरकार ऐसा नहीं करती है तो अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद अक्तूबर में लखनऊ से अयोध्या के लिए कूच करेगी। करोड़ों राम भक्त अयोध्या पहुंचकर खुद ही राम मंदिर का निर्माण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रांत मंत्री रोहन सक्सेना ने कहा कि बकरीद पर गोवंशीय पशुओं का कटान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निगरानी के लिए अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद की 10 टीमें बकरीद पर शहर के विभिन्न इलाकों में भेजी जाएंगी। बैठक में श्याम कृष्ण रस्तोगी, शकुंतला शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, राजबाला, वंदना, शिवम, राहुल, आरती, गीता आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें