फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी का एक्सल टूटा, बचा बड़ा हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुरादाबाद रेल मंडल के आंझी के पास एक मालगाड़ी का एक्सल टूट गया। गनीमत रही कि मालगाड़ी पटरी से नहीं उतरी। पहिये से चिंगारी निकली तो स्टेशन मास्टर की सूचना पर मालगाड़ी रोकी गई। इसके बाद दूसरा एक्सल लगाकर मालगाड़ी रवाना की गई। जिससे दो घंटे अप लाइन पर ट्रेनों का संचालन ठप रहा। जिसमें डीआरएम स्पेशल भी एक घंटे पचास मिनट बीच में ही रुकी रही मालगाड़ी रवाना होने के बाद दूसरी गाड़ियां भी चलाई गई।
बुधवार दोपहर एक मालगाड़ी शाहजहांपुर से बरेली की ओर जा रही थी। दोपहर एक बजकर 45 मिनट पर मालगाड़ी एल्गावां रेलवे स्टेशन से गुजरी। इस मालगाड़ी के डिब्बा नंबर छह का एक्सल टूट गया। जिससे चिंगारी उठने लगी। स्टेशन मास्टर ने तुरंत इसकी जानकारी कंट्रोल रूम में दी। मालगाड़ी को आंझी में रोका गया। मालगाड़ी से डिब्बा काटकर मालगाड़ी आगे बढ़ाई गई। मालगाड़ी के रुकने की वजह से दूसरी गाड़ियां भी रुक गई। रोजा से निरीक्षण करके लौट रहे डीआरएम स्पेशल भी बीच में रुक गई। डीआरएम कोच को सियालदह एक्सप्रेस में जोड़ा गया था। ये ट्रेन पचास मिनट एल्गावां और 60 मिनट आंझी में खड़ी रही। दो घंटे बाद मालगाड़ी रवाना करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालगाड़ी का इंजन फेल
मुरादाबाद। काकौरी के पास बुधवार सुबह सवा आठ बजे एक मालगाड़ी का इंजन फेल हो गया। जिससे रेल संचालन बाधित हो गया। दूसरा इंजन लगाकर के बाद मालगाड़ी आगे के लिए रवाना की गई। के अलावा काकौरी में ही एक दूसरी मालगाड़ी का भी इंजन फेल हुआ। जिसकी वजह से छह गाड़ियाें का संचालन बाधित हो गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें