मुरादाबाद।
बुधवार रात से गुरुवार तक हुई मूसलाधार बारिश से मुरादाबाद मंडल समेत अन्य मंडलों में भी ट्रैक पर पानी भर गया। जिससे ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया। ट्रेनों को तहां तहां रोक दिया गया। गाजियाबाद यार्ड में सुबह पानी भर गया। जिससे मुरादाबाद मंडल में भी ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा। आलम बाग, सहारनपुर, हरिद्वार और नजीबाबाद में भी पटरियों पर पानी आ गया। जिससे दो दर्जन ट्रेनों के संचालन पर बाधित हो गया। लखनऊ मेल, सद्भावना एक्सप्रेस, फैजाबाद दिल्ली एक्सप्रेस, सत्याग्रह एक्सप्रेस, इंटर सिटी एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस, लाल कुआं आनंद विहार एक्सप्रेस, सुल्तानपुर अहमदाबाद एक्सप्रेस, जन साधारण एक्सप्रेस, सप्तक्रांति एक्सप्रेस, डबल डेकर समेत अन्य गाड़ियां भी लेट हो गई।