ठाकुरद्वारा। नगर पालिका की टीम ने सोमवार को पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने अभियान में 10 किग्रा पॉलिथीन विभिन्न दुकानदारों से जब्त की। लेकिन इसके बाद भी दुकानदार पॉलिथीन की थैलियों में सामान बेचते नजर आए। जिससे साफ है कि अभियान का अभी व्यापारियों में कोई खौफ नहीं है। चेकिंग अभियान के दौरान व्यापारी पॉलिथीन की थैलियों को हटा लेते है। नगर के कदीर तिराहा, पुराने सिंडिकेट बैंक रोड, बाजार गंज सभी क्षेत्रों की ज्यादातर दुकानों पर पॉलिथीन की थैलियों में सामान बिकता रहा। उधर नगर पालिका परिषद के बड़े बाबू विजयपाल सिंह के नेतृत्व में तिकोनिया पार्क से कदीर तिराहे तक अभियान चलाया गया। अभियान में 10 किग्रा पॉलिथीन जब्त की गई। लेकिन में सामान बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। टीम में सफाई नायक राकेश कुमार, देवेंद्र सिंह, आकेश कुमार, दिलशाद खान, इंद्र सिंह, रोहित सरकार आदि मौजूद थे।