फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश का सिलसिला जारी, फसलों को हो रहा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। क्षेत्र में शनिवार की सुबह भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। सुबह के समय काफी देर तक बारिश होने से धान, गन्ना और हरे चारे की अन्य फसलों को लाभ हुआ। उधर क्षेत्र में मानसूनी बारिश शुरू होने के साथ ही धान की रोपाई के काम ने जोर पकड़ लिया है। जिन किसानों के खेतों में बारिश का पानी जमा नहीं हो पा रहा है वह निजी साधनों के जरिए खेतों में पानी भरकर धान की रोपाई कर रहे हैं। बारिश का सिलसिला जारी रहने से अब उमस भरी गर्मी खत्म होने लगी है। शनिवार को बिलारी क्षेत्र में दिन का अधिकतर समय खुशगवार मौसम में गुजरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें