आलमबाग रेलवे स्टेशन से सिग्नल न मिलने के कारण शुक्रवार सुबह गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन काकोरी रेलवे स्टेशन के पास रोक दी गई। जिससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। दस अन्य ट्रेनें और तीन मालगाड़ियों जहां तहां रोक दिया गया। एक घंटे बाद सिग्नल मिला। इसके बाद गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन चलाई गई। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका।
गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन शुक्रवार को अजमेर से किशन गंज (बिहार) जा रही थी। ट्रेन मुरादाबाद रेल मंडल के काकोरी रेलवे स्टेशन के पास पहुंची। लेकिन आलम बाग रेलवे स्टेशन से सिग्नल नहीं मिला। जिस कारण चालक ने ट्रेन रोक दी। चालक ने इसकी जानकारी तुरंत रेलवे कंट्रोल रूम में दी। जिससे हड़कंप मच गया। सुबह नौ बजकर 22 मिनट पर ट्रैक पर मरम्मत कार्य होने के बाद गरीब रथ एक्सप्रेस को सिग्नल देकर आगे के लिए रवाना किया गया। गरीब रथ के बीच में रुक जाने की वजह से आनंद विहार-लखनऊ स्पेशल 45 मिनट, लखनऊ- चंडीगढ़ सुपर फास्ट 45 मिनट, लखनऊ चंडीगढ़ मेल, देहरादून-वाराणसी एक्सप्रेस, बालामऊ लखनऊ पैसेंजर अमृतसर जयनगर शहीद एक्सप्रेस और हावड़ा मेल व तीन गाड़ियां लेट हो गई। गरीब रथ के रवाना होने के बाद रेल संचालन शुरू हो सका।