फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाबरी में नियमविरूद्ध तरीके से संचालित हो रहा है स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी (मुरादाबाद)। शिक्षा विभाग बिलारी की ओर से तीन बार नोटिस भेजे जाने के बाद भी क्षेत्र के खाबरी अव्वल गांव में नियम विरुद्ध तरीके से स्कूल का संचालन हो रहा है। बुधवार को ग्रामीणों ने पुन: शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इस आशय का शिकायती पत्र भेजा है।
विज्ञापन

बीते जनवरी माह में ग्रामीणों ने प्रदेश शासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को गोपनीय पत्र भेजकर इस आशय की शिकायत की कि उनके गांव में सरकार की अनुमति के बिना कक्षा दस तक एक स्कूल का संचालन हो रहा है। एबीएसए के निर्देश पर न्यायपंचायत समन्वयक ने उस समय मौके पर जाकर जब जांच की थी तब स्कूल संचालक कक्षाओं के संचालन के हिसाब से अनुमति नहीं दिखा पाए थे। बाद में एबीएसए बिलारी कार्यालय से इस आशय के दो नोटिस स्कूल संचालक को भेजे गए थे कि अब वह बिना अनुमति के स्कूल का संचालन न करें। ग्रीष्म कालीन अवकाश के बाद जब अन्य परिषदीय स्कूल खुले तब खाबरी अव्वल के इस स्कूल में भी शिक्षण सत्र शुरू हो गया। बुधवार की दोपहर स्कूल के गेट के निकट जमा कुछ ग्रामीण स्कूल में छात्रों को पर्याप्त सुविधाएं न होने का मुद्दा उठाते हुए हंगामा करने लगे। स्कूल की स्थिति देखने से पता चला तब स्कूल के कक्षों की छत में लिंटर की बजाय टिन शेड पड़ा हुआ है। कई कक्षों की दीवारें जर्जर हैं और दीवारों पर प्लास्टर भी नहीं है। स्कूल का शौचालय भी खंडित अवस्था में नजर आया और उमस भरी भीषण गर्मी में किसी भी कक्ष में बिजली का पंखा न होने की वजह से बच्चे परेशान नजर आए।


स्कूलों के खिलाफ होगी प्रभावी कार्रवाई: एबीएसए
बिलारी। ब्लॉक बिलारी के खंड शिक्षा अधिकारी भुवन प्रकाश का कहना है कि उन्होंने ग्रीष्म कालीन अवकाश के बाद स्कूल खुलते ही सभी न्यायपंचायत समन्वयकों को यह निर्देश जारी कर दिए हैं कि बिना अनुमति के किसी स्कूल का संचालन नहीं होना चाहिए। एबीएसए के मुताबिक जो स्कूल शासन की बिना मान्यता के और बिना मानक पूरे किए संचालित हो रहे हैं उन्हें चिन्हित कर शीघ्र ही प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें