ठाकुरद्वारा। मंगलवार को भी बादलों ने निराश किया। पूरे दिन आसमान में घने काले बादल छाए रहे, लेकिन एक भी बूंद नहीं पड़ी। बारिश नहीं होने से किसान परेशान हैं। ज्यादातर किसानों की धान की फसल की रोपाई पानी के अभाव में नहीं हो सकी है। क्षेत्र के ज्यादातर किसान बारिश या नहरों पर ही निर्भर हैं। किसानों ने बारिश की उम्मीद में धान की रोपाई के लिए पौध तैयार कर ली थी, लेकिन बारिश नहीं होने से खेत में खड़ी पौध के भी सूखने के आसार हैं। जिसके चलते किसानों में मायूसी है। किसान भगवान से शीघ्र बारिश के लिए दिन रात प्रार्थना कर रहे हैं।