फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव मिलेगा तो होगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मानसून दस्तक देने वाला है। बारिश में जलभराव से मलेरिया और डेंगू की संभावना बढ़ जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। मलेरिया विभाग ने लार्वा वाले इलाकों को चिह्नित कर कीटनाशकों का छिड़काव करने के साथ मलिन बस्तियों में जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है। मलेरिया विभाग ने स्कूलों को एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। जिला अस्पताल में भी डेंगू और मलेरिया से बचाव की जानकारी देने के लिए काउंटर खोल दिया है।
विज्ञापन

मुरादाबाद में मच्छरों की भरमार है। बारिश होने पर डेंगू और मलेरिया के मच्छर पनपने लगते हैं। निजी एवं सरकारी अस्पतालों में मरीज पहुंचने लगते हैं। बारिश शुरू होने से पहले स्वास्थ्य विभाग ने अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है। जिला मलेरिया विभाग ने 30 टीमें बनाई हैं। टीमें लार्वा वाली जगहों को चिह्नित कर दवाओं का छिड़काव कर रही हैं। विभाग ने डेंगू और मलेरिया से जागरूकता पोस्टर और पर्चे तैयार किए हैं। टीमें मलिन बस्तियों और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में मुनादी करवाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं। जिला मलेरिया अधिकारी अंबेश श्रीवास्तव के मुताबिक स्कूलों को विशेष एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। स्कूलों में जलभराव होने पर चालान करने की चेतावनी दी गई है।
जिला अस्पताल में जागरूकता काउंटर खुल गया है। काउंटर में कर्मचारियों की तैनाती की गई है। ओपीडी और अस्पताल पहुंचने वालों को पर्चे बांटकर डेंगू के लक्षण एवं बचाव की जानकारी दी जा रही है। सीएमएस डा. ज्योत्यसना पंत ने बताया कि डेंगू के लिए कोई वैक्सीन नहीं है। जागरूकता से ही इससे बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें