फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में मानक के अनुसार अध्यापक तैनात नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। परिषदीय स्कूलों मेें ग्रीष्म कालीन अवकाश के बाद पढ़ाई शुरू हुए एक सप्ताह हो गया है लेकिन बिलारी ब्लॉक के चयनित अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में मानक के अनुसार अंग्रेजी अध्यापक तैनात नहीं हैं। बिलारी ब्लॉक में जो पांच परिषदीय स्कूल अंग्रेजी माध्यम पढ़ाई के लिए चयनित किए गए हैं उनमें से मिलक नगलिया में तीन और हाथीपुर बहाउद्दीन में दो अंग्रेजी शिक्षकों की तैनाती कर दी गई है। अलैहदादुपर देवा प्राइमरी स्कूल में मात्र एक अध्यापक की तैनाती का रिकार्ड एबीएसए कार्यालय में है। खाबरी अव्वल और नरूखेड़ा गांव में संचालित हो रहे अंग्रेजी माध्यम वाले दोनों स्कूलों में अभी तक एक भी अंग्रेजी अध्यापक की तैनाती नहीं की गई है। एबीएसए बिलारी भुवन प्रकाश का कहना है कि विभागीय मानक के हिसाब से अंग्रेजी माध्यम वाले स्कूलों में पांच अध्यापक होने चाहिए। अध्यापकों की कमी की स्थिति से बीएसए कार्यालय को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें