फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगान क्रिकेट क्लब ने मुंडिया क्रिकेट क्लब को पांच विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नगर के मोहल्ला बाजार में अस्पताल के निकट स्थित आईडिया खेल ग्राउंड में शुक्रवार को अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हुआ। टूर्नामेंट के पहले मैच में लगान क्रिकेट क्लब की टीम ने मुुंडिया क्रिकेट क्लब की टीम को पांच विकेट से हरा दिया। टूर्नामेंट का उद्घाटन समाजसेवी जीशान आलम उर्फ गुड्डू ने फीता काटकर और बल्लेबाजी करके किया।
विज्ञापन

जीशान आलम ने कहा कि नगर और क्षेत्र की क्रिकेट प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए ऐसे टूर्नामेंटों का आयोजन जरूरी है। उद्घाटन समारोह में मुन्ना श्रोती, यामीन उस्ताद अंसारी, खुर्शीद अहमद, मोहम्मद असलम, तस्लीम अजहरी, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद अरबाज, मोहम्मद मुजस्सिम, सुबहान अली आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। टूर्नामेंट के पहले मैच में मुंडिया क्रिकेट क्लब की टीम के कप्तान मौंटी ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मुंडिया क्लब ने निर्धारित आठ ओवर में 71 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में लगान क्लब ने सातवें ओवर में ही पांच विकेट खोकर स्कोर पूरा करके मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच लगान क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज मोहम्मद फैसल रहे जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 35 रन बनाए। मैच में अंपायर की भूमिका मोहम्मद वसीम और मोहम्मद अरबाज ने, कमेंटेटर की भूमिका सोनू और फुरकान ने तथा स्कोरर की भूमिका सुबहान अली ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें