भोजपुर । थाना क्षेत्र के ग्राम रूस्तमपुर तिगरी निवासी भजना सिंह पुत्र राममूल सिहं ने थानाध्यक्ष अजयवीर सिंह को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि गांव के ही संजय पुत्र करतार सिंह ने मुझसे 15 हजार रुपये उधार लिए थे मेरी पत्नी ने उससे उधार के रुपये मांगे तो उसने गालियां दी तथा मारपीट की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मौके पर जाकर जांच की। उधर नौशाद पुत्र अमानत निवासी गजरौला सैद ने गांव के ही मुकर्रम, कलुआ, खलील व मौअज्जम ने मामूली बात पर मारपीट की थानाध्यक्ष ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है ।