फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजीके पुल का उदघाटन आज, मिलेगी सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

लाइन पार की पांच लाख की आबादी को आज बड़ी सौगात मिलने जा रही है। नवनिर्मित केजीके पुल (फुट ओवर ब्रिज) का मंगलवार शाम सांसद सर्वेश सिंह उद्घाटन करेंगे। केजीके पुल कोे सोमवार से लाइन पार की जनता के लिए खोल दिया जाएगा, इसके बाद जर्जर हो रहे कपूर कंपनी पुल से गुजरने वालों की भीड़ आधी से भी कम रह जाएगी । इस पुल के निर्माण से यातायात जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
लाइन पार की ढक्का, कुंदनपुर, रामतलैया, मझोला, हनुमान नगर, पुतली घर चौराहा, एकता कालोनी, मंडी समिति, प्रीतम नगर, विकास नगर, सूर्य नगर, पैपटपुरा में रहने वाली करीब पांच लाख की आबादी को रोजाना कपूर कंपनी के पुल के पास से होकर जाना पड़ता है। केजीके कालेज में पढ़ने के लिए मुरादाबाद ही नहीं बल्कि आसपास के अन्य जनपद के लोग भी आते हैं। इन लोगों को पहले अंग्रेजों के जमाने में बने केजीके पुल से होकर गुजरना पड़ता था। यह पुल जर्जर हो गया था, जिस वजह से रोजाना लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। करीब तीन साल पहले पुराने पुल का निरीक्षण करने के लिए रेलवे बोर्ड की टीम पहुंची और उसने केजीके पुल को जर्जर बता दिया और भविष्य में हादसे की आशंका जताई थी, इसके बाद पुल को ध्वस्त करा दिया गया था। इसके बाद नए केजीके पुल का निर्माण कराया गया है, जिस पर पैदल यात्री आएंगे-जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पैटर्न पर बना है केजीके पुल
108 मीटर लंबा और 5.8 मीटर चौड़ा है पुल
मुरादाबाद। रेलवे ने मुरादाबाद में पहली बार दिल्ली पैटर्न पर केजी के पुल का निर्माण किया है। इस पुल की खासियत यह है कि एक ओर शहर की जनता एक किनारे से दूसरे ्िकनारे की ओर जा सकेगी। इसी तरह दूसरी ओर रेल यात्री एक छोर से दूसरे छोर तक आ जा सकेंगे। यह पुल लाइन पार केजीके कालेज के निकट से शुरू होकर इंपीरियल तिराहा और रेलवे स्टेशन के बीच उतरता है। यह पुल ब्रिटिश हुुकूमत में बना था, इस पुल का प्रतिदिन स्कूली बच्चे, नौकरी पेशा सहित कई हजार लोग इस्तेमाल करते हैं। खास बात यह है कि यह पुल नए और पुराने शहर को जोड़ता है। करीब सवा करोड़ रुपयों से निर्मित इस पुल की लंबाई 108 मीटर और चौड़ाई 5.8 मीटर है। इस पुल के निर्माण से यात्रियों के साथ-साथ शहर की जनता को बहुत राहत मिलेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें