फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्ट यूपी भाजपा कार्यसमिति की कार्यशाला आज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

भाजपा संगठन की रणनीति बुधवार को दिल्ली रोड स्थित होटल में तैयार की जाएगी। वेस्ट यूपी कार्यसमिति की बैठक में सभी 14 जिलों के पदाधिकारी, तीन महानगरों के मेयर और एमएलए, एमपी व मंत्री मौजूद रहेंगे। उपचुनाव में हार के तत्काल बाद आयोजित बैठक के बाद संगठन में बदलाव किया जा सकता है। आयोजन को पार्टी में नई ऊर्जा के संचार के रूप में देखा जा रहा है।
प्रतिष्ठा से जुड़े कैराना और नूरपुर उपचार में भाजपा को जिस तरह करारी शिकस्त मिली है, उससे संगठन और सत्ता में असमंजस का माहौल है। संगठन में फेरबदल की लगातार चर्चाएं हो रही है। माना जा रहा है कि संगठन की जनता से दूरी बनी हुई है। आमजन से कटकर रहने के कारण पार्टी को लगातार पराजय का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में समीक्षा करने के साथ ही संगठन को नई ऊर्जा देने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के महानगर अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता ने बताया कि कार्यसमिति की बैठक में वेस्ट यूपी के सभी 14 जिलों के पदाधिकारी, विधायक, सांसद, मंत्री और महापौर-चेयरमैन मौजूद रहेंगे। सुबह दस बजे से शुरू होने वाली कार्यशाला को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, संगठन प्रभारी सुनील बंसल और वेस्ट यूपी के प्रभारी विजय पाठक संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें