सोमवार को भी शहर के कई मोहल्लों ने बिजली कटौती झेली। गर्मी में बार बार बिजली सप्लाई बंद होने से जनता बेहाल हो गई। एक जून की रात आये तूफान ने जमकर तबाही मचाई थी। दिल्ली रोड, कांठ रोड़ पर तमाम पेड़ टूटकर गिर गए थे। जिससे बिजली खंभे और तार टूट जाने की वजह से सप्लाई बाधित हो गई थी। दिल्ली रोड पर दिन रात कार्य किए जाने के बाद दूसरे खंभे लगाकर सप्लाई शुरू की गई है। कांठ रोड और जीआईसी, पीतल बस्ती के अलावा संभल रोड पर भी लाइन टूट गई थी। जिन्हें ठीक कर दिया गया है। सोमवार को भी बीच बीच में सप्लाई बंद करने के बाद बिजली लाइनों पर कार्य किया गया। भीषण गर्मी में बिजली गुल होने से जनता बेहाल हो गई। बिजली न होने की वजह से इनवर्टर भी कुछ ही देर में जवाब दे गए। पीतल बस्ती बिजली घर से जुडे़ क्षेत्र ने भी सोमवार को बिजली कटौती झेली। सुबह दस बजे से बारह बजे के बीच बिजली कटौती से जनता परेशानी रही। शहर में जगह जगह बिजली पोल और लाइनों पर कार्य चलता रहा। अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि शहर में सभी जगह बिजली सप्लाई शुरू करा दी गई है। जहां जहां दिक्कत आ रही हैं।
काटे गए कनेक्शन में दौड़ती मिली बिजली
मुरादाबाद। सोमवार को विद्युत विभाग की टीम ने टैक्सी स्टैंड बिजली घर और लाइन लाइन क्षेत्र में बिजली चोरों के खिलाफ अभियान चलाया। यहां पिछले दिनों बिल जमा न करने पर काटे गए कनेक्शन दोबारा जुड़े मिले। तीन जगह बिजली सप्लाई हो रही थी। इनके खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।