फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक नाम पर नहीं तीन राशन कार्ड, ‘मुर्दे’ का खा रहे गल्ला

विज्ञापन
विज्ञापन
एक नाम पर तीन कार्ड, ‘मुर्दे’ खा रहे राशन
विज्ञापन

क्रासर
- भगतपुर ब्लाक के पीपल गांव का मामला
- ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। भगतपुर ब्लाक के पीपल गांव में सरकारी सस्ता गल्ला हड़पने के लिए एक-एक नाम पर तीन-तीन राशन कार्ड जारी कर दिए गए। जबकि मुर्दों के नाम पर भी वर्षों से राशन लिया जा रहा है। खास बात है कि ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी न तो किसी के खिलाफ कार्रवाई की गई और न ही इन अपात्रों के राशन कार्ड निरस्त किए गए हैं। जबकि पात्र लोग राशन कार्ड बनवाने के लिए दर दर भटक रहे हैं।
विज्ञापन

भगतपुर ब्लाक के पीपल गांव में करीब ढाई हजार की आबादी है। जिसमें 1200 मतदाता हैं। गांव के प्रधान सरताज हुसैन हैं और सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान अनीता देवी के नाम पर है। इस गांव में 256 ग्रामीणों के राशन कार्ड बने हैं। जबकि 40 अंत्योदय कार्ड धारक हैं। गांव निवासी रामदीश समेत अन्य ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत की है कि गांव में एक-एक नाम पर तीन तीन कार्ड बना दिए गए हैं। जबकि मृतकों के नाम पर भी राशन लिया जा रहा है। इसके अलावा 25 ऐसे राशन कार्ड बनाए गए हैं। जो दूसरे गांवों में रहते हैं। शिकायत कर्ता ने बताया कई बार अफसरों से शिकायत की गई। लेकिन आज तक इस मामले में न तो किसी के खिलाफ कार्रवाई की गई और नहीं अपात्रों के कार्ड निरस्त किए गए हैं।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि ऐसे किसी मामले की शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कराकर कार्ड निरस्त किए जाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें