फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5830 ने छोड़ी आरओ की परीक्षा, जनगणना के सवालों ने उलझाया

Mon, 09 Apr 2018 01:55 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
स्टूडेंट्स ने छोड़ी परीक्षा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
5830 परीक्षार्थियों ने यूपी लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा छोड़ दी। दो पालियों में कराई गई इस परीक्षा में  पहली बार नकारात्मक अंक होने की वजह से अभ्यर्थियों ने काफी सोच - समझकर प्रश्न हल किए। सबसे ज्यादा परेशानी उन्हें जनगणना के सवालों से हुई।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश संघ लोक सेवा आयोग की आरओ तथा एआरओ की परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई। पहली पाली की परीक्षा सुबह साढ़े नौ से 11:30 बजे तक सामान्य अध्ययन की थी। इसके 150 अंक निर्धारित थे। दूसरा पेपर ढ़ाई बजे से साढ़े तीन बजे तक हिंदी का था। कुल 60 अंक के पेपर को छात्रों ने आसान बताया।  33 केंद्रों पर हुई इस परीक्षा के लिए 15648 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, लेकिन 9818 ही परीक्षा देने आए और 5830 अनुपस्थित रहे।

प्रश्न पत्र में पूछे गए जनगणना संबंधी प्रश्नों ने परीक्षार्थियों को उलझा दिया। जनगणना से संबंधित कुछ प्रश्न ऐसे थे जिन्हें हल करने में उनका काफी समय बर्बाद हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें