फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: परिक्षेत्र में 570 परिचालक और 265 चालकों के पद खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। चालकों-परिचालकों की कमी और कम आय यात्री मिलने की वजह से करीब 100 बसें क्षेत्रीय वर्कशाप में खड़ी हैं। इसके कारण डिपो को नुकसान उठाना पड़ रहा है। परिक्षेत्र में 570 परिचालकों के पद खाली हैं और बसों के सापेक्ष 265 चालकों की जरूरत है। परिक्षेत्र के विभिन्न डिपो से संचालन के लिए नई बसें आनी शुरू हो गई हैं। इनके लिए भी चालकों और परिचालकों की जरूरत होगी।परिक्षेत्र में मुरादाबाद डिपो, पीतलनगरी डिपो, रामपुर डिपो, बिजनौर डिपो, नजीबाबाद डिपो, अमरोहा डिपो, धामपुर डिपो, चांदपुर डिपो में कुल 910 बसें का संचालन किया जा रहा है। इन बसों के संचालन के लिए 1048 चालक और 1395 परिचालक हैं। बसों के संचालन के लिए अभी 835 चालकों और परिचालकों की आवश्यकता है। परिवहन निगम के अधिकारियों ने बताया कि परिचालकों की भर्ती आगरा परिक्षेत्र से की जानी है। इसको लेकर तैयारियां की जा रही हैं। एआएम फाइनेंस बीएल मिश्रा ने बताया कि चालकों की भर्ती चल रही है। योग्य पाए जाने वाले अभ्यर्थियों को चालक के पद पर रख लिया जाएगा। इसके अलावा चालकों की भर्ती के लिए रोजगार मेले का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

00
चालकों और परिचालकों के खाली पद की संख्या
डिपो का नाम-परिचालकों के खाली पद-चालकों के खाली पद
मुरादाबाद-22-13
पीतलनगरी-184-15
रामपुर-89-85
बिजनौर-83-68
नजीबाबाद डिपो-52-37
अमरोहा-36-26
धामपुर-60-00
चांदपुर-44-7
00
आठ एसी ई-बसें और मिली
-मुरादाबाद परिक्षेत्र को लंबी दूरी पर यात्रियों की सुविधा के लिए आठ एसी ई-बसें और मिली हैं। बसें परिक्षेत्र वर्कशाप में खड़ी हैं। बसों को लाने पर एक बस का शीशा भी टूट गया है। अब तक कुल 15 एसी ई-बसें आ चुकी हैं। आरएम अनुराग यादव ने बताया कि कुल 30 बसें आनी हैं। जल्द ही सभी एसी ई-बसें आ जाएंगी।
00
400 संविदा चालक के पदों पर भर्ती 12 नवंबर को
-परिवहन निगम के मुरादाबाद परिक्षेत्र में अनुबंध के आधार पर 400 पदों पर चालकों की भर्ती की जानी है। इसके लिए कटघर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में 12 नवंबर को रोजगार मेला लगाया जाएगा। इसमें संविदा चालक पद के लिए इच्छुक अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकेंगे। अभ्यर्थी आठवीं पास होना चाहिए। अभ्यर्थी के पास न्यूनतम ऊंचाई पांच फुट तीन इंच, भारी वाहन चलाने का दो वर्ष पुराना लाइसेंस और न्यूनतम आयु 23 वर्ष छह माह होना चाहिए। रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ नवीनतम पासपोर्ट साइज दो फोटो और आधार कार्ड की फोटो काफी लाना अनिवार्य है। आरएम अनुराग यादव ने बताया कि संविदा चालकों को 2.06 रुपया प्रति किमी आधारित पारिश्रमिक भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें