फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार संक्रमितों की मौत, निर्यातक समेत 54 नए पाजिटिव आए

विज्ञापन
तहसील स्कूल के पास लोगो का हुआ कोरोना वायरस का चेकअप। - फोटो : CITY
विज्ञापन
मुरादाबाद। रविवार को कोरोना संक्रमित चार मरीजों की टीएमयू में मौत हो गई। इनमें दो मृतक मुरादाबाद और दो अमरोहा निवासी हैं। रैपिड एंटीजन, निजी और आरटीपीसी लैब से 54 नए पॉजिटिव मरीज भी मिले हैं। संक्रमितों में प्रमुख निर्यातक और कांठ नगर पंचायत का कर्मचारी भी शामिल है। जिले में अब तक मृतकों की संख्या बढ़कर 66 और संक्रमितों की 2449 पहुंच गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि लाइनपार सूर्य नगर मझोला निवासी 62 वर्षीय संक्रमित की टीएमयू में मौत हो गई। संक्रमित कांठ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती हुआ था। संक्रमित आने पर बुजुर्ग को 31 जुलाई को टीएमयू में रेफर किया गया। रविवार सुबह सवा सात बजे बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा हरथला रेलवे कालोनी निवासी 5 वर्षीय व्यक्ति की दिल्ली में मौत हो गई है। 15 दिन पहले उसमें संक्रमण की पुष्टि हुई थी। टीएमयू में भर्ती रहने के बाद उसे दिल्ली रेफर किया गया था।
अमरोहा के डिडौली निवासी कोरोना संक्रमित 62 साल के बुजुर्ग की भी टीएमयू में मौत हो गई। बुजुर्ग को तीन अगस्त को अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती किया गया था। रविवार दोपहर साढ़े बारह उनकी मौत हो गई। अमरोहा निवासी 80 साल की वृद्धा ने भी रविवार सुबह करीब नौ बजे दम तोड़ दिया। कोरोना संक्रमित वृद्धा को सात अगस्त को टीएमयू में भर्ती कराया था। सीएमओ के मुताबिक रविवार को कोरोना के 54 नए मरीज भी मिले हैं। इनमें कांठ रोड निवासी 33 वर्षीय प्रमुख निर्यातक की निजी लैब से पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। निर्यातक के भाई भी तीन दिन पहले संक्रमित आए थे। उनके परिवार में तीन और फैक्ट्री में 4 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। नगर पंचायत कांठ का 41 साल का कर्मचारी, दिल्ली रोड मानसरोवर निवासी 41 साल का व्यक्ति, 36 साल की पत्नी और तीन साल की बेटी भी निजी लैब से संक्रमित आई हैं। आरटीपीसीआर लैब ग्रेटर नोएडा से जिला अस्पताल का एक टेक्नीशियन और लाकड़ी फाजलपुर की पीतल फैक्ट्री के चार कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फैक्ट्री को बंद कर सोमवार को कर्मचारियों की एंटीजन टेस्टिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जीएस मर्तोलिया ने बताया कि रविवार को 1052 लोगों के रैपिड एंटीजन टेस्टिंग की गई। इनमें 35 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। सर्वाधिक नौ मरीज बंगला गांव, छह मरीज ठाकुरद्वारा, हरथला और पीतल बस्ती से चार-चार मरीज पॉजिटिव मिले हैं। भोजपुर से एक, किसरौल से एक-एक संक्रमित मिला है। ताजपुर, कुंदरकी, टाउन हाल, मझोला और बरबलान से दो-दो संक्रमित मिले हैं। एसीएमओ ने बताया कि रैपिड एंटीजन में अब तक 26241 टेस्ट में 656 पॉजिटिव आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें