मुरादाबाद। रक्सौल से आनंद विहार के बीच चलने वाली सद्भावना एक्सप्रेस 14007 के आरक्षित कोच के पहिये से अचानक धुआं निकलने से हापुड़ स्टेशन के पास रोकनी पड़ी। तकनीकी टीम ने कोच एस-6 की पड़ताल की। लेकिन खराबी पकड़ में नहीं आने पर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
रविवार दोपहर करीब 11 बजे बाबूगढ़ के स्टेशन मास्टर ने कंट्रोल रूम को जानकारी दी कि सद्भावना एक्सप्रेस के आरक्षित कोच के पहिये से धुआं निकल रहा है। इसके बाद ट्रेन को हापुड़ स्टेशन पर रोका गया। तकनीकी टीम ने पड़ताल शुरू की। आशंकित यात्री कोच से बाहर निकल आए। तकनीकी टीम ने कोच को जांचा लेकिन कोई खराबी पकड़ में नहीं आई। इसके बाद ट्रेन को करीब पंद्रह मिनट की देरी से रवाना किया गया।