फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैनर, पोस्ट हटाओ.. गूगल लोकेशन टैग अधिकारियों को भेजा

विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
मुरादाबाद। आचार संहिता लगने के बाद राजनीतिक पार्टियों की उपलब्धियों के बैनर व पोस्टर उतारने के लिए तैनात कर्मचारियों को अपनी गूगल लोकेशन टैग करनी है। साथ ही, अभियान की तस्वीरों को नगर निगम के अफसरोें को व्हाट्सएप भी करना है। वहीं आचार संहिता लगने के 72 घंटे बाद पूरे शहर से करीब 4 हजार बैनर, पोस्टर हटवाए जा चुके हैं। अब राजनीतिक पार्टियों के प्रचार सामग्री मिलने पर जुर्माना वसूलने की कार्रवाई होगी। जोकि पार्टी फंड से जमा होगा।
विज्ञापन

कर्मचारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि अभियान जिस एरिया में भी चलाए, वहां की गूगल लोकेशन को टैग करके अधिकारियों को भेजे। इसके अतिरिक्त तस्वीरों को भी व्हाट़्सएप करना होगा। काम में ढिलाई पर कार्रवाई के संकेत दिए गए हैं। आचार संहिता लगने के बाद नगर निगम की सात टीमों को सड़क पर उतारा गया था। सभी टीमें कर अधीक्षक की अगुवाई में थी। जबकि पूरे अभियान की मॉनीटरिंग कर निर्धारण अधिकारी राजवीर सिंह को दी गई थी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को सुबह 10 बजे से दो बजे तक चले अभियान में 838 बैनर, पोस्टर हटाए गए। संहिता लागू होने के 72 घंटे के अंदर शहर से 4017 बैनर और पोस्टरों को हटाया गया है।

जिला निर्वाचन कार्यालय की मदद के लिए नगर निगम के कर्मचारियों को लगाया गया था। करीब चार सौ कर्मचारियों को अभियान चलाना था। काम में सजगता के लिए गूगल लोकेशन टैग करवाकर मंगवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजय चौहान, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें