मुरादाबाद।
मुरादाबाद मंडल में रविवार को तीन घंटे का मेगा ब्लाक रहेगा। इस दौरान ट्रेनों को जहां तहां रोका जाएगा। जबकि कुछ ट्रेनें बदले रेल मार्ग से चलाई जाएंगी। रविवार सुबह ग्यारह बजे से दो बजे के बीच मेगा ब्लाक लिया गया है। इस दौरान लखनऊ से रोजा और बरेली से लक्सर के बीच रेलवे लाइन पर मरम्मत कार्य किया जाएगा। जबकि कुछ जगह स्लीपर बदलने का कार्य भी किया जाएगा। इस दौरान अमृतसर जाने वाली जन सेवा एक्सप्रेस दो घंटे बीच में ही रुकी रहेगी।