फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में जिम की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

नए साल में खिलाड़ियों को सुविधाएं देने के लिए खेल विभाग भी तैयारी कर रहा है। खिलाड़ियों को जिम और टेबिल टेनिस हॉल की सुविधा देने की योजना तैयार की गई है, जिसे जिला योजना प्रस्ताव में भेजा जाएगा। बॉक्सिंग के लिए टीन शेड को शामिल नहीं करने से खिलाड़ियों को मायूसी है। क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि टीन शेड के लिए अपने स्तर से प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2018 में स्टेडियम में अभ्यास करने के लिए खिलाड़ियों की संख्या में इजाफा हुआ था। लगभग सभी खेलों में खिलाड़ियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई, जिसकी वजह से संख्या 975 तक पहुंच गई है। इस वर्ष खिलाड़ियों को तरणताल की सुविधा मिलने की उम्मीद व्यक्त की थी, लेकिन यह योजना पास नहीं हो सकी। क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने बताया कि नए वर्ष के लिए एक करोड़ 74 लाख रुपये के कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। इसमें खिलाड़ियों के लिए आधुनिक मशीनों से युक्त जिम, टेबिल टेनिस हॉल और साइकिल स्टैंड के कार्य हैं। इसके अलावा बैडमिंटन हॉल और डोरमेट्री की पुताई, कुर्सियां, टेंट, वेट लिफ्टिंग का सेट, जूडो की क्रैच मेट, क्रिकेट के लिए प्रैक्टिस नेट की व्यवस्था की जाएगी। बॉक्सिंग के लिए टीन शेड की व्यवस्था प्रोत्साहन समिति या विभाग की ओर से कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें