फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल क्रासिंग में फंसे वाहन, रुकी ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुरादाबाद रेल मंडल में गुरुवार को पीतांबरपुर और मूंढापांडे के पास रेलवे क्रासिंग पर जाम लग गया। जिस कारण फाटक बंद न होने की वजह से ट्रेनें रुक गईं। सूचना मिलने पर आरपीएफ के जवान ने फाटक से वाहनों को हटवाकर फाटक बंद कराकर ट्रेनों का संचालन शुरू किया है।
विज्ञापन

मंडल के गेट संख्या 352 सी पीतांबरपुर में गुरुवार सुबह नौ बजकर पचास मिनट पर जाम लग गया। जिससे ट्रेनों का संचालन बंद हो गया। डिब्रूगढ़ अमृतसर एक्सप्रेस, मेरठ से लखनऊ जाने राज्यरानी एक्सप्रेस बीच में ही रोक दी गई। इसके अलावा मूंढापांडे में गेट संख्या 407 सी पर गुरुवार दोपहर एक बजकर पच्चीस मिनट पर जाम लग गया। यहां वाहन फंस जाने की वजह से फाटक बंद हो गया। राजधानी एक्सप्रेस, अर्चना एक्सप्रेस और कोलकाता एक्सप्रेस ट्रेन रुकी रहीं। फाटक बंद होने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें