फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होनहार छात्रों ने प्रदर्शित किए विज्ञान मॉडल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज में मंडल स्तरीय 46वीं जवाहर लाल नेहरू बाल विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी 2018 बुधवार से शुरू हो गई। तीन दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार द्विवेदी और मिथलेश कुमार ने किया। प्रदीप कुमार द्विवेदी ने मॉडलों की प्रशंसा कर छात्रों को हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि आज के होनहार ही आगे चलकर वैज्ञानिक बनेंगे। उनके मॉडल समाज एवं देश के हित के लाभकारी होंगे।
सोमलता चौहान, कुसुम चौहान और शशि कुमार के निर्देशन में अमन, भानु, मोहित, आकाश एवं पवन ने सरस्वती वंदना से प्रदर्शनी की शुरुआत की। ‘जीवन की चुनौतियों के लिए विज्ञान समाधान’ विषय पर आधारित प्रदर्शनी में मंडल से आए होनहार विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने कृषि एवं जैविक खेती, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, संसाधन प्रबंधन, अपशिष्ट प्रबंधन, परिवहन एवं संचार और गणितीय प्रतिरूपण पर स्थिर एवं क्रियाकारी मॉडलों की प्रस्तुति दी। महाराजा अग्रसेन कालेज के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार अग्रवाल और राजली ढल ने छात्रों के मॉडलों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रदर्शनी सात दिसंबर तक चलेगी। प्रदर्शनी में बच्चों ने समाज को प्रेरित एवं दिशा देने वाले मॉडल बनाए हैं। तीन दिवसीय प्रदर्शनी में सर्वश्रेष्ठ मॉडल चयनित कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। प्रदर्शनी में सुशील चंद्र गुप्ता, पुनीत कुमार गुप्ता, गुलजारी सिंह, धर्मेंद्र वंश, राम प्रकाश यादव और हेमंत कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें