फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टम्टा को सौंपा गैस संचालित भट्ठियों का प्रोजेक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

हल्द्वानी से दिल्ली जाते समय कुछ देर के लिए मुरादाबाद में रुके कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा को मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन ने गैस संचालित भट्ठियों की डीपीआर सौंपी है। मंत्री ने एसोसिएशन पदाधिकारियों को दिल्ली में आकर डैमो दिखाने को कहा है। इंडस्ट्री की समस्याओं की बाबत भी एक ज्ञापन एसोसिएशन ने मंत्री को सौंपा है।
विज्ञापन

केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा मंगलवार को दोपहर करीब ढाई बजे मुरादाबाद पहुंचे। मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नवेद उर रहमान और सचिव अवधेश अग्रवाल ने मंत्री को मुरादाबाद में कोयले से संचालित होने वाली पीतल भट्ठियों और उनके दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। दस्तकारों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे विपरीत प्रभावों और बढ़ते प्रदूषण की वजह से गैस संचालित पीतल भट्ठियां लगाने के लिए सरकार की मदद मांगी। एसोसिएशन ने पिछले सप्ताह उद्योग बंधु की बैठक में रखे गैस संचालित भट्ठियों के प्रोजेक्ट की प्रति को डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट मंत्री को सौंपी। केंद्रीय मंत्री ने इसे समझा और इस पर जरूरी कदम उठाने का आश्वासन दिया है। मंत्री ने निर्यातकों से कहा है कि वह दिल्ली आकर इसका डैमो दिखाएं। इसके बाद सरकार इस पर आगे की कार्रवाई करेगी। जाने से पहले मंत्री ने मुरादाबाद के पीतल उत्पाद भी देखे। एसोसिएशन सचिव ने बताया कि मंत्री ने सभी समस्याओं पर जरूरी कदम उठाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें