मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल के कांकरठेर और गढ़ मुक्तेश्वर के बीच गुरुवार को चेन खींचकर दो एक्सप्रेस ट्रेन रोक दी गईं। जिसकी वजह से दोनों गाड़ियां यहां 15-15 मिनट खड़ी रहीं। गुरुवार सुबह सुहेलदेव एक्सप्रेस ट्रेन कांकाठेर और गढ़ मुक्तेश्वर के बीच से गुजर रही थी। इसी दौरान किसी ने चेन खींच कर दी। जिससे ट्रेन रुक गई। जांच के बाद ट्रेन रवाना कर दी। इसके अलावा दोपहर बारह बजे चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन भी यहां चेन पुलिंग कर रोक दी गई। ट्रेन में तैनात आरपीएफ जवानों ने उस कोच में जाकर जांच की। जिस कोच से चेन खींची गई थी। लेकिन चेन खींचने वालों का पता नहीं चल पाया। चालक और गार्ड ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी। जांच के बाद ट्रेन रवाना कर दी गई।